bageshwarbhagwati temple fire

Bageshwar Bhagwati Temple Fire: बागेश्वर में बड़ा हादसा! मां भगवती मंदिर में लगी आग; मचा हड़कंप

Bageshwar Bhagwati Temple Fire: बागेश्वर जिले के कपकोट के बॉर्डर इलाके बदियाकोट में मशहूर माँ भगवती मंदिर में दर्दनाक आग लग गई है. आग लगने से मंदिर परिसर की मुख्य इमारत को बहुत नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. बदियाकोट का यह ऐतिहासिक मंदिर अपनी पुरानी बनावट और लकड़ी की बेहतरीन और मनमोहक नक्काशी के लिए पूरे इलाके में मशहूर था.

यह मंदिर न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए गहरी आस्था का केंद्र था, बल्कि कत्यूरी-कुमाऊं घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल प्रतीक भी था. इस घटना से स्थानीय निवासियों और भक्तों में गहरा दुख है. गांव वालों ने आदि शक्ति देवी जगदम्बा से प्रार्थना की है कि वे सभी की रक्षा करें और इस मुश्किल समय में अपना आशीर्वाद बनाए रखें. प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और नुकसान का आकलन कर रही हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *