patna illicit affair

Patna Illicit Affair: पटना में रिश्तों का कत्ल, भतीजे की पत्नी से था अवैध संबंध; चाचा ने भतीजे 6 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

Patna Illicit Affair: बिहार की राजधानी पटना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. फुलवारीशरीफ में एक चाचा ने अपने ही भतीजे को गोलियों से भून दिया. वजह भतीजे की पत्नी से 4 साल से चल रहा अवैध संबंध. ये पूरी घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव की है.

 मृतक की पहचान 32 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई है. मंगलवार सुबह आरोपी चाचा ललन शर्मा पिस्टल लेकर दीपक के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ 6 गोलियां दाग दीं. दीपक की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मौके से 6 खोखे बरामद किए हैं.

4 साल से चल रहा था बहू से अवैध संबंध

मामले का खुलासा खुद आरोपी की पत्नी शोभा देवी ने किया. शोभा देवी के मुताबिक, उनके पति ललन का उनके भतीजे दीपक की पत्नी कविता देवी के साथ पिछले 4 सालों से अवैध संबंध था. इसी बात को लेकर चाचा-भतीजे में अक्सर झगड़ा होता था. परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन ललन मानने को तैयार नहीं था.

मदद के बहाने बनाया जाल, फिर बनाया आशियाना

स्थानीय लोगों के मुताबिक ललन शर्मा बिल्डर है, जबकि भतीजे दीपक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. कविता अक्सर अपने चचेरे ससुर ललन से मदद मांगती थी और इसी का फायदा उठाकर ललन ने उसे अपने जाल में फंसा लिया. हद तो तब हो गई जब ललन ने नौबतपुर के पास कविता के लिए जमीन खरीदकर एक अलग मकान ही बना दिया. वह खाली समय में वहीं कविता से मिलने जाता था. जब दीपक को इसकी भनक लगी तो दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया.

ये भी पढ़ें:  Live-in Relationship: लिव-इन में पैदा हुए बच्चे का पिता की संपत्ति पर कितना हक? जानें कानून के ये जरूरी नियम

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *