rss

बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना पहुंचे खरगे, RSS और नीतीश कुमार पर साधा निशाना

कुंदन कुमार, पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज रविवार को पटना पहुंचे, जहां वे गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह में शामिल हुए। खरगे के पटना पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्रीकृष्ण सिंह को बताया बिहार का नायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, हम सभी ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती पर उन्हें स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं। श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले नायक थे, जो यहां कमजोर वर्गों को आगे लेकर आए और जमींदारी प्रथा को हटाया। खरगे ने कहा कि, आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में उन्होंने कृषि के विकास, उद्योग की प्रगति, शिक्षा, सिंचाई… इन सुविधाओं के विकास के लिए संस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘RSS के रहते शांति नहीं होगी’

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के मुख्यमंत्री काल में जमींदारी का खात्मा हुआ, भूमि सुधार की ओर काम हुआ और चकबंदी एक्ट बनाया गया। इसके साथ ही बरौनी तेल रिफाइनरी, खाद कारखाना और थर्मल पॉवर प्लांट बनाया गया। उन्हीं के समय सिंदरी खाद कारखाना और राजेंद्र पुल बना। उन्होंने कहा कि, कई विदेशी अर्थशास्त्रियों ने उनके समय बिहार को देश का सबसे बेहतर Administrative state माना था। आजादी के बाद देश में अनाज की कमी से लेकर तमाम चुनौतियां थीं। उस वक्त भी RSS और उस जैसी सांप्रदायिक शक्तियां दंगे फैलाने में लगी थीं। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी ने 1950 में कहा था- जब तक देश से RSS की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक शांति नहीं आ सकती।

विधानसभा चुनावों को रद्द करने की मांग

खरगे ने कहा कि, नीतीश समाजवादी नेता थे, लेकिन भाजपा के गोद में जाकर बैठ गए और अपने विचारधारा को त्याग दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ईवीएम की बजाय वैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए और पिछले 2 साल के दौरान जितने भी विधानसभा चुनाव हुए सबको रद्द किया जाना चाहिए। क्योंकि पश्चिम बंगाल बिहार जैसे कई राज्यों में सरकार वोट चोरी से बनी है। उन्होंने कहा कि, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस इस आयोजन के जरिए सवर्ण मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और पुराने राजनीतिक संबंधों को फिर से मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- ‘यह सब कांग्रेस के पाप का परिणाम’, फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *