बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर ने खोले भविष्य के पत्ते, बताया आगे का पूरा प्लान

Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान प्रशांत किशोर ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने जीत के बाद अपने दिए गए बयान पर ‘बांकीपुर को बेंगलुरु बनाएंगे’ पर पीके ने कहा कि, “हमने एक बात कही है कि प्रशांत किशोर या किसी व्यक्ति के विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बनेगा। लेकिन अगर यहां पर जनता ने अवसर दिया है, तो एक ब्लूप्रिंट बनाकर अगले 1-1.5 साल में जारी करेंगे कि बांकीपुर भी बेंगलुरु या बेंगलुरु जैसे बेहतर शहर जैसा कैसे बन सकता है। उसका ब्लूप्रिंट जारी करेंगे।”

भविष्य की राजनीति पर कही ये बात

वहीं, भविष्य की रणनीति पर प्रशांत किशोर ने कहा कि, “भविष्य की रणनीति वही है, जो तीन साल से कर रहे हैं, वही लगातार करते रहेंगे। अभी आश्रम में चले जाएंगे, लोगों से मिलेंगे, गांव-गांव में जाएंगे। लोगों को फिर समझाने का प्रयास करेंगे कि देखो, बांकीपुर की जनता समझ गई। बांकीपुर की जनता के जीवन में अगर सुधार कर पाए, तो लोगों को बताएंगे कि बांकीपुर में जो सुधार हो रहा है, वह आपके इलाके में भी हो सकता है।”

‘नितिन नबीन दिघा के बेटा, बांकीपुर के नहीं’

इस दौरान प्रशांत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि, “बिल्कुल वो दिघा के बेटा है, वोटर वो दिघा के हैं, बांकीपुर के नहीं हैं। बिहार के लड़के हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उस नाते बिहार के होने के नाते उनको मेरी शुभकामना है। हम लोगों के लिए गौरव की बात है कि बिहार का कोई आदमी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। लेकिन भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर वो अच्छा काम करें, तब वो बेहतर बात माना जाएगा। बिहार के होने के नाते वो भाजपा के अध्यक्ष हैं, इसका गौरव है।”

तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य पर कही ये बात

प्रशांत किशोर ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य पर कहा कि, “भविष्य क्या? विपक्ष के नेता हैं, लालू जी के लड़के हैं, राजद बड़ा दल है, विपक्ष के नेता की भूमिका में हैं। वहीं, राजद की स्थिति पर उन्होंने कहा कि, चुनाव के समय आप महीने भर यूरोप की यात्रा करिएगा तो यही हाल होगा। राजनीति ही नहीं आप किसी भी प्रोफेशन में रहिए। यदि काम के समय आप महीने-महीने भर यूरोप की यात्रा करेंगे तो पार्टी और आपका काम खतरे में आ जाएगा।”

जदयू और नीतीश कुमार को लेकर कही ये बड़ी बात

वहीं, एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि, “नीतीश कुमार जब थे, तो हम नीतीश कुमार के साथ थे। आज जो लोग जेडीयू चला रहे हैं, ये लोग कहां थे? ये सब तो रोड पर थे। आज जो जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, इनको तो पार्टी से निकाल दिया गया था उस समय। नीतीश जी अपने होश-हवास में होते, तो उनके इर्द-गिर्द जो लोग आज उनके नाम पर सत्ता की मलाई खा रहे हैं, ये लोग थोड़ी न होते। नीतीश जी के रहते हुए ये संभव नहीं था।”

ये भी पढ़ें- ‘वाटर टैंक तो यूज होगा ना…’, पटना में छात्रों पर वाटर कैनन इस्तेमाल करने पर मंत्री अशोक चौधरी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *