2014 bjp 2027

2014 में जीते बूथों पर अब BJP को कहां झटका लगा? विनोद तावड़े ने 2027 से पहले मांगा हिसाब

मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने अयोध्या प्रवास के दौरान संघ कार्यालय साकेत निलयम में विचार परिवार के साथ बैठक की. वहीं, होटल रामायना में देर शाम जनप्रतिनिधियों के साथ रात्रिभोज के दौरान आयोजित बैठक में उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी प्रबंधन को लेकर फीडबैक लिया. बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन करने और मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.

विनोद तावड़े ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए वर्ष 2014 से अब तक हुए चुनावों के परिणामों का बूथवार विश्लेषण किया जाना चाहिए. जिन बूथों पर वर्ष 2014 में पार्टी को जीत मिली थी, यदि बाद के चुनावों में वहां मत प्रतिशत में कमी आई है, तो इसके कारणों की पहचान की जानी चाहिए. यह समझना जरूरी है कि वर्ष 2014 में पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाले किन मतदाताओं का रुझान बाद के चुनावों में बदला और इसके पीछे क्या कारण रहे.

इसे भी पढ़ें : पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या

तावड़े ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणामों का विशेष रूप से विश्लेषण करने की आवश्यकता बताई. बूथवार आंकड़ों के आधार पर पार्टी की स्थिति, मतदाताओं के रुझान और चुनावी प्रदर्शन में आए बदलावों का आकलन करने से आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी.

प्रदेश प्रभारी ने चुनावी प्रबंधन में माइक्रो मैनेजमेंट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों को सक्रियता बढ़ाने और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों को समय रहते गति देते हुए प्रत्येक क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से पार्टी की तैयारियों को मजबूत करने पर मथंन किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *