‘विरोध की भी एक गरीमा होती है…’, खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के नितिन नबीन

कुंदन कुमार, पटना। कांग्रेस द्वारा गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल खरगे मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स अपनी जगह से चिल्लाने लगा कि ‘मोदी नहीं जाएगा’। यह सुनते ही खरगे भड़क उठे और गुस्से में तमतमाते हुए कहा कि, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’। खरगे के इस बयान पर अब सियासी प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं।

राजनीतिक विरोध की भी एक गरीमा होती है- नितिन नबीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान जमकर निशाना साधा है। नितिन नबीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है। राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना ही अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली ‘संस्कार’ बन चुका है।

सयम आने पर जवाब देगी जनता- नितिन नबीन

नितिन नबीन ने कहा कि, यह खरगे का व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच का प्रकटीकरण है। जब विपक्ष के पास देश के विकास, नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वे इसी प्रकार की हताशा और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेते हैं। देश की जनता इस अमर्यादित राजनीति को भली-भांति देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।

कांग्रेस का चाल-चरित्र नहीं बदलने वाला- राजीव रंजन

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि, मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर जो आपत्तिजनक बयान दिया है, वो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का चाल चरित्र लोगों ने देखा है। ये बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता ने कांग्रेस को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। मात्र छह विधायक उनके है और वे जनादेश की बात करते हैं।

ये भी पढ़ें- वैशाली: 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म में बवाल, PK की मौजूदगी में चले लाठी-डंडे, JDU नेता घायल

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *