8216 8217

‘भूपेश बघेल गो बैक’ फ्लेक्स विवाद पहुंचा पुलिस तक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग

श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रहा बवाल अब बड़े हंगामे में बदलता नजर आ रहा वडिंग और चन्नी गुट की लड़ाई अब प्पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच चुकी है जिसका असर भूपेश के श्री मुक्तसर साहिब दौरे से पहले लगाए गए ‘भूपेश बघेल गो बैक’ फ्लेक्स पर साफ नजर आया. बड़ी खबर यह है कि यह विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है।.

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू ने इस मामले में एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब को लिखित शिकायत देकर फ्लेक्स लगाने वालों और इस घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है.जिलाध्यक्ष ने शिकायत में एक पूर्व पार्षद, एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक तथा फ्लेक्स लगाने में प्रयुक्त वाहन के मालिक और चालक की भूमिका की जांच कराने की मांग की है.

छवि को धूमिल करने की कोशिश

इस पर कड़ी आपत्ति करते हुए बिट्टू ने कहा कि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हैं. फ्लेक्स के माध्यम से उनकी तुलना जनरल डायर से करना उनकी छवि धूमिल करने और समाज में नफरत फैलाने का प्रयास है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. आपको बता दें कि इसके पहले चन्नी का ऐसी तरह का पोस्टर लगाया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *