morning news

MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज क्या कुछ रहेगा खास? इन खबरों पर रहेगी नजर

MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। आज सावन माह का पहला सोमवार है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी हैं। भोपाल के भोजपुर, लालघाटी गुफा और बड़ महादेव मंदिर में सुबह 7 बजे से अभिषेक किया जा रहा है। जल, दूध, दही और बिल्वपत्र से भगवान शिव का अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना होगी। वहीं प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए है। निर्धारित कतारों में दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। आपको बता दें कि 28 अगस्त तक सावन चलेगा। इस दौरान 3, 10, 17 और 24 अगस्त को सोमवार पड़ेंगे।

दतिया उपचुनाव का रिजल्ट आज

दतिया विधानसभा के उपचुनाव का आज रिजल्ट सामने आएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की काउंटिंग की जाएगी। EVM मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। डाक मतपत्र के लिए एक टेबल अलग से लगाई गई है।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे विभागों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। सीएम बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुड़ेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलशेर अहमद को जन्मतिथि पर पुष्पांजलि देंगे। सुबह 11:20 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:30 बजे बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल होंगे। दोपहर 2:15 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2:45 बजे से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 6:20 भोपाल के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

समीक्षा बैठक

सीएम डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में लगातार महत्वपूर्ण बैठकों की समीक्षा करेंगे। मंत्रालय में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बलराम कृषि सम्मेलन की बैठक और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *