पैसा डबल करने का खेल, 17 लाख की ठगी… रिश्तेदार भी निकला गैंग का सदस्य

नीरज काकोटिया, बालाघाट। बालाघाट जिले के थाना ग्रामीण (नवेगांव) पुलिस ने सात दिन में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपये और सोने के जेवरात की ठगी करने वाले मामले का खुलासा किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की गई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कोसमी निवासी अवधेश तारन की शिकायत पर अपराध क्रमांक 235/2026, धारा 318(4), 316(2) बीएनएस एवं अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019 की धारा 21(1), 21(2) व 21(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि ग्राम कोसमी निवासी प्रिंस पिछोडे ने एक मोबाइल एप के माध्यम से मात्र सात दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर उसने फरियादी की पत्नी से करीब छह लाख रुपये के सोने के जेवर और परिवार के सदस्यों से नकद राशि लेकर कुल 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। निवेश के बदले आरोपी ने दोगुनी राशि के चेक भी दिए, लेकिन समय आने पर भुगतान नहीं किया और फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: दुल्हन बनी, शादी रचाई… फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया!

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस पिछोडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसका एक रिश्तेदार, निवासी कायदी भी इस एप के माध्यम से लोगों से निवेश कराता था और पूरे नेटवर्क में उसकी सक्रिय भूमिका थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ठगी से मिली रकम से प्रिंस पिछोडे ने करीब 200 ग्राम सोना खरीदा था।

ये भी पढ़ें: मौत से पहले 19 सेकंड का वीडियो, युवक ने लगाए गंभीर आरोप; 2 साल पहले हुई थी सगाई

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ठगी की रकम अन्य लोगों से भी ली गई थी या नहीं और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे माननीय न्यायालय बालाघाट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी की रकम, खरीदे गए सोने और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *