823016

फर्जी आधार, फर्जी माता-पिता और फर्जी शादी… 16 साल की बच्ची को 21 साल की दिखाकर कराया सौदा, इंदौर पुलिस ने मानव तस्करी गैंग का किया भंडाफोड़   

हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बाणगंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे रैकेट का खुलासा किया है, जो नाबालिग लड़कियों की फर्जी पहचान बनाकर उनकी शादी कराता था और उन्हें लाखों रुपये में बेचने की साजिश रचता था। मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

READ MORE: प्रेम संबंध के आरोप में अमानवीय हरकत: महिला-पुरुष को बांधकर पूरे गांव में घुमाया, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने 16 वर्षीय नाबालिग को 21 वर्ष की युवती बताने के लिए उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद गिरोह के सदस्य खुद ही लड़की के फर्जी माता-पिता बन गए और उसकी शादी रतलाम में कराकर उसे करीब 3 लाख रुपये में बेच दिया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह की योजना नाबालिग को केवल एक बार नहीं, बल्कि 5 से 6 अलग-अलग जगहों पर बार-बार शादी कराकर बेचने की थी। इसके लिए पूरी साजिश पहले से तैयार की गई थी। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला एक अपहरण की जांच के दौरान सामने आया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

READ MORE: पिता पर हत्या का दाग, बेटे पर पॉक्सो का शिकंजा, पवित्र प्रधान का बेटा हितेश गिरफ्तार, अपराध की ‘विरासत’ पर उठे गंभीर सवाल

फिलहाल बाणगंगा पुलिस पूरे रैकेट की गहन जांच में जुटी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन जिलों और राज्यों तक फैला हुआ है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तरह की वारदातों का शिकार और कितनी लड़कियां हुई हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *