8216 8217

एमपी कांग्रेस में ‘ऑपरेशन रीसेट’! संगठन की सभी इकाइयां भंग, अब होगा नया गठन

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एमपी कांग्रेस की सभी विभागों, प्रकोष्ठों और समस्त स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अब संगठन का पुनर्गठन होगा। कल दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आदेश जारी किया हैं।

ये कमेटियां करती रहेंगी काम

  • मध्य प्रदेश कमेटी
  • जिला कांग्रेस कमेटी
  • युवा कांग्रेस,
  • सेवादल,
  • महिला कांग्रेस,
  • एनएसयूआई
  • उमंग सिंघार की अध्यक्षता में बनाई गई आदिवासी मामलों की कमेटी बनी रहेगी।
  • प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में बनाई गई युवा मामलों की कमेटी बनी रहेगी।

ये कमेटी भंग

अल्पसंख्यक कांग्रेस
एससी कांग्रेस
आदिवासी कांग्रेस
मीडिया विभाग समेत करीब 40 से ज्यादा विभाग पूरी तरह भंग हो गई है।

बीजेपी ने कसा तंज

भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के अंदर गुटबाजी चल रही है। कांग्रेस को अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है यह इस बात का प्रमाण है। जैसे संगठन सृजन अभियान में पदों को लेकर बोलियां लगी, महंगी गाड़ियां देकर पद लिए गए। इसी तरह से अब प्रकोष्ठ और विभागों की बोली लगेंगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *