SBI Data Breach: डार्क वेब पर लीक हुआ SBI का डेटा? बैंक ने खुद किया खुलासा; कहा- लगभग 375000 रिकॉर्ड
SBI Data Breach: SBI के मुताबिक, डार्क वेब पर मिले लगभग 3,75,000 रिकॉर्ड के शुरुआती एनालिसिस में 3,897 कस्टमर रिकॉर्ड की पहचान हुई, जिनमें पर्सनली आइडेंटिफ़ाएबल इन्फॉर्मेशन थी. एक्सपोज़ हुई जानकारी में कथित तौर पर कस्टमर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, जेंडर, ईमेल एड्रेस और घर के पते शामिल थे.