Tirupati Temple donation: तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोना दान करने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें इनकी पूरी कहानी
Tirupati Temple donation: चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए हैं. करीब 160 से 206 करोड़ रुपये मूल्य की इस भेंट को मंदिर के इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत दानों में गिना जा रहा है. जानिए कौन हैं एक्सेस हेल्थकेयर के सह-संस्थापक वर्धमान जैन और कारोबार से लेकर समाजसेवा तक कैसा रहा उनका सफर.