एडीसी सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी ने किया होली पथ स्पेशल स्कूल का निरीक्षण
राकेश कथूरिया, कैथल. सीवन गेट स्थित होली पथ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर का मंगलवार को एडीसी सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निरीक्षण कमेटी द्वारा निरीक्षण किया गया। कमेटी ने संस्थान का दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं निर्धारित मानकों का विस्तृत निरीक्षण किया।
बता दें कि दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित होली पथ स्कूल ने किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत बाल देखरेख संस्थान (चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन) के रूप में पंजीकृत करवाने के लिए आवेदन किया गया है। इसी प्रक्रिया के तहत गठित जिला स्तरीय निरीक्षण किया और दिव्यांग बच्चों के रहने की व्यवस्था, हॉस्टल सुविधाओं, कमरों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, अध्ययन सामग्री, स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं तथा बच्चों के समग्र देखभाल एवं अनुकूल वातावरण का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण कमेटी संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के आधार पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट एवं सिफारिशें तैयार कर संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजेगी। जिसके आधार पर स्कूल को बाल देख-रेख संस्थान (सीसीआई) के रूप में पंजीकरण की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी), स्वास्थ्य विभाग, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
- बिल्कुल देरी नहीं होनी चाहिए… CM धामी ने बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों की ली जानकारी, दिए अहम निर्देश
- Phalodi News: महिला के कपड़े फाड़े, बेरहमी से पीटा, एक महीने पुराने वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन
- PDA से हारने वाले सुन लें, PDA में PD मतलब ‘पंडित’ है… अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सरकार को घेरते हुए कही बड़ी बात
- सहेली को व्हाट्सएप पर ‘Bye’ लिखा और… हॉस्टल के कमरे में बीटेक छात्रा की संदिग्ध मौत, 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला
- फीस जमा न करने पर अनाथ छात्रा से मारपीट का आरोप, नाक से निकला खून, प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज