datia bypoll election

Datia Bypoll Election Results 2026: दतिया में पहले राउंड की गिनती पूरी, जानें कौन आगे-कौन पीछे ?

Datia by-election Results 2026: मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का आज रिजल्ट सामने आएगा। सुबह से ही मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू की गई। पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी 900 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

दतिया उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई है। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 3532 और ASP कैंडिडेट दामोदर यादव को 2117 मत मिले हैं। EVM मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। डाक मतपत्र के लिए एक टेबल अलग से लगाई गई। कुल 15 राउंड में होगी। मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी।

ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव में किसके सिर सजेगा ताज ? फैसला आज, वोटों की काउंटिंग शुरू

आपको बता दें कि दतिया उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 1 लाख 57 हजार 460 मतों की गिनती होगी। इनमें 74.09 फीसदी मतदान के साथ पुरुष 86 हजार 30 और 68.48 फीसदी मतदान के साथ 71 हजार 413 मत शामिल है। उपचुनाव में उतरे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 11 राजनीतिक दलों और 10 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *