खुदाई के दौरान मिला था शिवलिंग, अब सावन महीने में हुई भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

कुंदन कुमार, पटना। श्रद्धा, विश्वास और सनातन परंपरा का एक दिव्य अध्याय आज साकार होने जा रहा है। वैशाली जिले के नगमा में वर्षों की आस्था, भक्तों की मेहनत और जनसहयोग से निर्मित भगवान शिव के भव्य मंदिर में आज विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा है।

धार्मिक विधि-विधान से हुआ प्राण प्रतिष्ठा

कैमरे में कैद ये दृश्य सिर्फ एक मंदिर के उद्घाटन के नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के उत्सव की तस्वीर हैं। आज भगवान शिव के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रों की गूंज, हवन की पवित्र अग्नि और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

खुदाई के दौरान मिला था शिवलिंग

ग्रामीणों के अनुसार 19 फरवरी 2025 को यहां खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला था, जिसके बाद लोगों ने यहां पर मंदिर बनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉक्टर एल.बी. सिंह ने कहा कि, यहां बने शिवलिंग को दर्शन करने पूरे देश से श्रद्धालु आयेंगे।

उन्होंने कहा कि, सावन के पावन महीने में शिवलिंग की स्थापना करने का मुझे सौभाग्य मिला। ये बहुत बड़ी बात है। भोले भंडारी सबका कल्याण करें। सभी के सहयोग से इतना बड़ा कार्य हुआ है। यहां रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे। वैशाली जिले के किसी भी कोने से लोगों की आने में सहूलियत हो इसकी व्यवस्था भी मेरी कमिटी करेगी।

ये भी पढ़ें- साधु वेश में प्रदर्शन सनातन का अपमान! सांसद पप्पू यादव पर भड़का संत समाज, सदस्यता रद्द कर जेल भेजने की मांग

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *