watch video

Watch Video: सरकारी स्कूल में मास्टर साहब और मैडम की लिपटा-लिपटी, वायरल वीडियो ने मचा दिया हंगामा; अब शिक्षा विभाग को देना होगा जवाब

Jehanabad Viral Video: बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है. मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक और शिक्षिका के सीढ़ियों पर अशोभनीय हरकत करने का दावा किया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.  हालांकि, इंडिया न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैय

सरकारी स्कूल से कैसे वायरल हुआ वीडियो?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मखदुमपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय माछिल का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक और शिक्षिका नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों स्कूल की सीढ़ियों पर आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान स्कूल का संचालन हो रहा था. इसी बीच किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और उससे जुड़े दावों की जांच जरूरी है.

शिक्षक और शिक्षिका ने कैमरे पर बोलने से किया इनकार

वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित शिक्षक और शिक्षिका का मामला चर्चा में आ गया है. इस संबंध में जब उनसे प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो दोनों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सरकारी स्कूल से जुड़े इस कथित वीडियो ने स्कूल की व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: ‘मेरी बेटी को मत…’, एयरपोर्ट पर चिल्लाती रही मां, खींच कर ले गए ICE अधिकारी; वीडियो वायरल

शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं. अब जांच में वायरल वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल सभी की नजरें शिक्षा विभाग की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: सुबह-सुबह जोरदार झटकों से कांपा नेपाल, सामने आया पहला वीडियो; देख कांप उठेंगे आप

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *