प्रशांत को राजनीति में लाने में उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की अहम भूमिका, अब जीत पर कही ये बात

Prashant Kishor Victory: राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। सभी 32 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को कुल 63,946 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,246 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस सीट पर बीजेपी को बड़ी और बुरी हार का सामना करना पड़ा है। पीके की इस शानदार जीत पर उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बिहार के लोगों का दिल से धन्यवाद- जाह्नवी दास

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पीके की जीत पर उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा कि, हम सब बहुत खुश हैं। यह बहुत मुश्किल सीट थी, जिसकी वजह से यह जीत इसे और भी खास बनाती है और हमें और भी ज़्यादा खुशी देती है। मैं बांकीपुर और बिहार के लोगों को यह शानदार जीत दिलाने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं। मैं हमेशा उन सभी की शुक्रगुजार रहूंगी।

पेशे से डॉक्टर हैं जाह्नवी दास

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास पेशे से डॉक्टर हैं और वह असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम दैबिक भारद्वाज बताया है। हालांकि उनकी पत्नी और बेटे आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर ही रहते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत ने अपनी पत्नी को लेकर कहा था कि, उनकी मुलाकात संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यही रिश्ता शादी में बदल गया।

पीके को राजनीति में लाने में बड़ा योगदान

प्रशांत किशोर ने इस बात का भी जिक्र किया था कि बिहार की राजनीति में सक्रिय होकर उनके काम करने के पीछे उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास का बड़ा योगदान है। पत्नी के घर और परिवार की जिम्मेदारी संभालने की वजह से ही वह जनता के बीच जाकर इनता जनता को इतना समय दे पाते हैं।

किसे कितने वोट मिले?

जन सुराज के प्रशांत किशोर को 63,946 वोट मिले।
भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,700 वोट मिले।
राजद की रेखा गुप्ता को 14,241 वोट मिले।

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि चुनाव में जन सुराज, बीजेपी और राजद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन चुनाव के नतीजों को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा का बांकापुर का यह उपचुनाव तीन नहीं बल्की जन सुराज और बीजेपी दो दलों के बीच ही था। राजद की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। गिनती पूरी होने के बाद उन्हें महज 14,241 वोट मिले।

ये भी पढ़ें- Bankipur Bypoll: बांकीपुर में मिली बड़ी हार पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला बयान

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *