8230

अस्पताल में इलाज नहीं… चोरी का शिकार हुई मासूम! 1 साल की बच्ची के गले से सोने का लॉकेट हुआ चोरी 

विकास नामदेव, शमशाबाद। विदिशा जिला अस्पताल में एक साल की मासूम बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिजनों के साथ शमशाबाद से अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने आई थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

READ MORE: ई-टोकन व्यवस्था बंद होते ही खाद के लिए उमड़ा किसानों का सैलाब: भारी बारिश में भी घंटों कतारों में खड़े रहे अन्नदाता, फिर भी लौटना पड़ा मायूस 

जानकारी के मुताबिक शमशाबाद निवासी रेखा बाई अपने परिवार के साथ जिला अस्पताल आई थीं। इसी दौरान अस्पताल परिसर में पानी भरते समय उनकी एक साल की बेटी के गले से अज्ञात व्यक्ति सोने का लॉकेट निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजनों को घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE: सिंगरौली निगम कमिश्नर ने क्यों मुंडवाया सिर? वायरल तस्वीरों के पीछे क्या है पूरा सच!

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज में दो से तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने की बात सामने आ रही है। पुलिस उनकी पहचान कर जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *